अरविंद केजरीवाल ने राहुल को दिया धोखा, सीट देने से किया इंकार
- sakshi
- Saturday Feb,2024
Political News: दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने रखा अपना दाऊ. इंडिया गठबंधन से किया किनारा. पंजाब में आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. इसका मतलब पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन नहीं होगा। दरहसल, केजरीवाल शनिवार को सीएम भगवंत मान के साथ घर-घर मुफ्त राशन योजना को लांच करने पंजाब आए थे। जहां केजरीवाल ने राज्यस्तरीय समारोह के दौरान ऐलान करते हुए कहा कि, "दो साल पहले आपने आशीर्वाद दिया था। हमें 117 सीटों में से 92 सीटें दीं। आपने पंजाब में इतिहास रचा। आज मैं फिर से हाथ जोड़कर आपका आशीर्वाद चाहता हूं। दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होंगे। पंजाब में 13 (लोकसभा) सीटें हैं, एक चंडीगढ़ है। कुल 14 सीटें होंगी".
उन्होंने इसी के साथ कहा कि, हम 10-15 दिनों के अंदर इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि जिस तरह आपने दो साल पहले हमें आशीर्वाद दिया था, उसी तरह इन सभी 14 सीटों पर पार्टी को जीत दिलाएं।
Post Comments